Monday, July 22, 2019

Daily Current Affairs | Current Affairs 2019 | 22 July 2019 Current Affairs | Current Affairs in Hindi

Daily Current Affairs | Current Affairs 2019 | 22 July 2019 Current Affairs | Current Affairs in Hindi





1. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा घोषित किया गया है कि भारत के सभी टोल प्लाज़ा इस वर्ष 01 दिसम्बर से ‘फ़ास्ट लेन्स’ हो जाएंगे। इस नियम के अंतर्गत एक ऐसा प्रावधान है, जिसके अंतर्गत गैर फास्ट टैग उपयोगकर्ताओं द्वारा फास्ट टैग लेन्स से गुजरने पर दोहरा शुल्क वसूला जाएगा।


2. जापान एवं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा पारे के घातक प्रभावों को रोकने के लिए एक नई परियोजना की घोषणा की गई है। इस परियोजना के तहत एशिया और प्रशांत क्षेत्र में एक क्षेत्रीय पारा निगरानी प्रयोगशाला नेटवर्क स्थापित किया जाएगा और इस क्षेत्र के आस-पास के देशों के लिये क्षमता निर्माण करने के साथ-साथ आवश्यक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा. 


3.  दिल्ली सरकार ने राज्य में 8वीं से 12वीं कक्षा तक वैकल्पिक विषय के तौर पर मैथिली को शामिल किये जाने की घोषणा की है


4. 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया गया। शतरंज का आविष्कार भारत में हुआ था। 


5. हिमा दास ने चेक गणराज्य में हुए टाबोर एथलेटिक्स टूर्नामेंट में 200 मीटर स्पर्धा में
15 दिनों के अंदर चौथा स्वर्ण पदक जीता है।


6. अल्जीरिया ने जीता अफ्रीका कप ऑफ़ नेशन्स का ख़िताब। अल्जीरिया ने यह ख़िताब सेनेगल को हराकर जीता। इस बार अफ्रीका कप ऑफ़ नेशन्स का आयोजन मिस्र (Egypt) में किया गया।


7. उत्तर कोरिया ने जीता इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का ख़िताब। उत्तर कोरिया ने यह ख़िताब ताजिकिस्तान को हराकर जिता। इसकी मेजबानी भारत ने की।  

Sunday, July 21, 2019

Current Affairs 21 July 2019 | | Current Affairs in Hindi

Current Affairs 21 July 2019 ||Current Affairs in Hindi





1. देश के 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल। आनंदी बेन पटेल को यूपी का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, इससे पहले वह एमपी की राज्यपाल थी। लाल जी टंडन को एमपी का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल थे। फागू चौहान को बिहार का, जगदीप धनकड़ को पश्चिम बंगाल का, रमेश बैस को त्रिपुरा और आरएन रवि को नगालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


2. दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का 81 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। शीला लगातार तीन बार 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थी।


3. रिलायंस जियो भारती एयरटेल को पछाड़कर ग्राहकों की संख्या के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। वोडाफोन आईडिया अभी भी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।


4. निशानेबाजी में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) जूनियर विश्व कप में भारत के सरबजोत सिंह ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता। भारत ने कुल 22 पदक जीते जिसमें नौ स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य पदक शामिल है।


5. तमिलनाडु में दो नए जिले बनने जा रहे हैं। इससे पहले राज्य में 33 जिले थे, जिनकी संख्या अब 35 हो जाएगी। नए जिलो के नाम चेंगलपट्टू और तेनकाशी है। चेंगलपट्टू को जिला मुख्यालय बनने के लिए कांचीपुरम से अलग किया जायेगा, तेनकाशी को तिरुनेलवेली से विभाजित कर नया जिला बनाया जाएगा।


6. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुष, रक्षा और रेलवे के मंत्रालयों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का लक्ष्य 2025 तक भारत को टीबी से मुक्ती की दिशा में प्रयासों को मजबूत देना है।


7. इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (IAAF) ने भारत की पी.टी उषा को वेटरन पिन अवॉर्ड के लिए किया नामित है। पीटी उषा ने 1985 जकार्ता एशियन ट्रैक एंड फील्ड मीट में पांच स्वर्ण सहित कुल 101 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते थे। उषा को 24 सितंबर को कतर में होने वाली आईएएएफ की 52वीं कांग्रेस में आने का न्यौता दिया गया है। इस दौरान एक पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।


8. श्रीलंका सरकार ने भारत के साथ मिल कर रेलवे लाइन अपग्रेडेशन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Saturday, July 20, 2019

Daily Current Affairs 20 July 2019 | Current Affairs in Hindi

Daily Current Affairs 20-July-2019 | Current Affairs in Hindi





 1. इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (आईसीसी) ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया है। उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक को भी इसमें शामिल किया गया है। सचिन तेंदुलकर यह उपलब्धि पाने वाले छठे भारतीय है। उनसे पहले बिशन सिंह बेदी (2009), कपिल देव (2009), सुनील गावस्कर (2009), अनिल कुंबले (2015), राहुल द्रविड़ (2018) यह उपलब्धि हासिल कर चुके है।

 2. इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (आईसीसी) ने ज़िम्बाब्वे क्रिकेट कॉउंसिल को अपनी मेंबरशिप से हटाया। आईसीसी ने सरकारी दखलअंदाजी को लेकर यह फैसला लिया। यह फैसला आईसीसी के लंदन में हुए वार्षिक सम्मेलन में लिया गया।

3. विवके कुमार होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए निजी सचिव। इससे पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में डायरेक्टर के पद पर थे। विवके कुमार 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी है।

 4. भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने तय की चंद्रयान-2 अन्तरिक्षयान के लॉन्च की दिनांक। 23 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जायेगा चंद्रयान-2।

5. संजीव कुमार सिंगल को इजराइल में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। वह 1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी है।

6. उपेंद्र सिंह रावत को रिपब्लिक ऑफ़ पनामा में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। वह 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी है।

7. कैबिनेट ने इस साल 30 नवंबर तक के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दे दी है।

 8. फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति। उनके बाद बिल गेट्स दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति पर आ गये। बर्नार्ड अर्नाल्ट लक्जरी सामान बनाने वाली कंपनी LVMH (LVMHF) के सीईओ है। अमेज़न के संस्थापक जेफ बेज़ोस अभी भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। भारतीय व्यवसायी में मुकेश अंबानी इस सूची में 13 वें स्थान पर (भारतीयों में शीर्ष) हैं।

Tuesday, July 16, 2019

ICC Announce Team of the Tournament | Rohit Sharma and Jasprit Bumraha include in the Team

ICC Announce Team of the Tournament | Rohit Sharma and Jasprit Bumraha include in the Team



इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की टीम ऑफ़ दा टूर्नामेंट घोषित। वर्ल्ड कप 2019 के बाद की ये घोषणा। इस टीम में भारत के दो खिलाड़ियों ने बनाई जगह। भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह इस टीम में शामिल है। रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में 648 रन बनाए और 5 शतक जड़े थे। वह एकमात्र खिलाड़ी है जिन्होंने वर्ल्ड कप में 5 शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं बात करे जसप्रीत बुमराह की तो उन्होंने 9 मैच में 18 विकेट चटकाए।

भारत के दूसरे महान खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, एमएस धौनी, भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज का नाम इस टीम में शामिल नहीं है।


किस टीम के कितने खिलाड़ी शामिल हुए

टीम ऑफ द टूर्नामेंट में कुल 12 खिलाड़ी है। वहीं अगर बात करे भारत के अलावा दूसरे खिलाड़ियों की तो इस टीम ऑफ द टूर्नामेंट में वर्ल्ड कप विजेता रही इंग्लैंड टीम के 4 खिलाड़ी, उप-विजेता रही न्यूज़ीलैंड टीम के 3 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया टीम के 2 खिलाड़ी और बांग्लादेश टीम के 1 खिलाड़ी शामिल है। केन विलियमसन इस टीम के कप्तान है, क्योंकि वो इस टीम में शामिल इकलौते कप्तान है।

आइये जानते है कौन-कौन है इस आईसीसी की टीम ऑफ टूर्नामेंट में शामिल


1. रोहित शर्मा (भारत)
2. जेसन रॉय (इंग्लैंड)
3. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
4. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
5. जो रूट (इंग्लैंड)
6. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
7. एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया)
8. मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
9. जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)
10. लॉकी फॉर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)
11. जसप्रीत बुमराह (भारत)
12. ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)

Chandrayaan-2 in hindi | All About Chandrayaan-2 | Why Chandrayaan-2 fail

Chandrayaan-2 in Hindi| All About Chandrayaan-2| Why Chandrayaan-2 Fail

Chandrayaan-2 in Hindi | All About Chandrayaan-2 | Why Chandrayaan-2 Fail



चंद्रयान-2 भारत का दूसरा मून मिशन है, इससे पहले भारत ने 2008 में चंद्रयान-1 मिशन भेजा था। यह पूरा मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा संचालित किया गया है। चंद्रयान-2 को जीएसएलवी एमके तीन के द्वारा किया जाना था, लेकिन जीएसएलवी एमके तीन के लॉन्च सिस्टम में 56.24 मिनट पहले कुछ तकनीकी खामी होने के कारण इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। अब इसे कुछ दिनों बाद लॉन्च किया जायेगा। यह कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी इसरो जल्द ही देगा।


दुनिया मानेगा भारत का लोहा

चंद्रयान-2 की सफलता के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन जायेगा जिसने चाँद पर कदम रखा है। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन सफलतापूर्वक चाँद पर कदम रख चुके है। इजराइल ने भी इसी वर्ष अप्रैल में चाँद पर जाने का प्रयास किया था लेकिन वह असफल रहा।


चंद्रयान-2 के बारे में 

 चंद्रयान-2 में एक चंद्र ऑर्बिटर, एक लैंडर एवं एक रोवर शामिल है। ऑर्बिटर ऊँचाई से चन्द्रमा की परिक्रमा करेगा। लैंडर जिसका नाम विक्रम रखा है, वह चन्द्रमा की सतह पर रोवर के साथ उतरेगा। रोवर जिसका नाम प्रज्ञान रखा है और इसका वजन लगभग 27 किलो है। यह सौर ऊर्जा द्वारा संचालित होगा। यह चन्द्रमा की सतह पर पहियों के सहारे चलेगा और करीब 10 दिन रह कर मिट्टी और चट्टानों के नमूने एकत्र करेगा उनका रासायनिक विश्लेषण करेगा और डाटा को ऊपर ऑर्बिटर के पास भेज देगा जहां से इसे पृथ्वी के स्टेशन पर भेज दिया जायेगा। चंद्रयान-2 की लगत लगभग 960 करोड़ रुपए है। चंद्रयान-2 का मुख्य उद्देश्य चन्द्रमा पर पानी की खोज करना है।


भारत बनेगा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश  

चंद्रयान-2 चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। दुनिया का कोई भी देश अभी तक चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं उतरा है।


अब देखना होगा की इसरो चंद्रयान-2 को दोबारा कब लॉन्च करता है।

Monday, July 15, 2019

वर्ल्ड कप फाइनल: इंग्लैंड बना वर्ल्ड कप चैंपियन, 23 साल बाद वर्ल्ड कप को मिला नया विजेता

World Cup Final| England win by Super over

वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड की रोमांचक जीत

वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर न्यूज़ीलैंड और मेजबान इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने सुपर ओवर में बाउंड्री से जीता। 44 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार इंग्लैंड बना चैंपियन। 27 साल बाद इंग्लैंड वर्ल्ड कप फाइनल में पहुँची थी। अंतिम बार 1992 में फाइनल खेला था। दोनों टीमों ने पहले कभी यह ख़िताब नहीं जीता था। 23 साल बाद विश्व कप को मिला एक नया विजेता। 
न्यूज़ीलैंड ने 241 रन बनाय थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड भी 241 रन बनाने में कामयाब रहा।
देखने को मिला सुपर ओवर
सुपर ओवर में इंग्लैंड ने पहले 15 रन बनाये जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड ने भी 15 रन बनाये, लेकिन क्योंकि पूरी इनिंग में और सुपर ओवर में सबसे ज़्यादा बाउंड्री इंग्लैंड ने लगायी इसलिए वो विजेता बनीं। 
मैन ऑफ़ दा मैच - बेन स्टोक्स
प्लेयर ऑफ़ दा टूर्नामेंट - केन विलियमसन

वर्ल्ड कप 2019 में बने रिकॉर्ड

सर्वाधिक रन - रोहित शर्मा 648 रन
सर्वाधिक छक्के - इयोन मॉर्गन 22 छक्के
सर्वाधिक चौके - रोहित शर्मा 67 चौके
सर्वाधिक शतक - रोहित शर्मा 5 शतक
सर्वाधिक विकेट - मिशेल स्टार्क 27 विकेट

अभी तक हुए वर्ल्ड कप के बारे में

पहला विश्व कप वर्ष 1975 में आयोजित किया गया था। 1975 के विश्व कप में एक पारी में ओवरों की संख्या 60 थी जो 1987 के विश्व कप से घटकर 50 हो गई।
ऑस्ट्रेलिया ने यह ख़िताब पांच बार, भारत और वेस्ट इंडीज ने दो-दो बार तथा पाकिस्तान और श्रीलंका ने एक-एक बार जीता है।
वर्ल्ड कप वर्ष और विजेता टीम
वर्ष - विजेता
2015 - ऑस्ट्रेलिया
2011 - इंडिया
2007 - ऑस्ट्रेलिया
2003 - ऑस्ट्रेलिया
1999 - ऑस्ट्रेलिया
1996 - श्रीलंका
1992 - पाकिस्तान
1987 - ऑस्ट्रेलिया
1983 - इंडिया
1979 - वेस्टइंडीज
1975 - वेस्टइंडीज

अगला वर्ल्ड कप

अगला वर्ल्ड कप वर्ष 2023 में आयोजीत होगा। 2023 में वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करेगा। वह 13वाँ क्रिकेट वर्ल्ड कप होगा। भारत इसकी मेजबानी चौथी बार करेगा। वह पहला मौका होगा जब भारत इसकी मेजबानी अकेला करेगा। इससे पहले भारत ने वर्ल्ड कप की मेजबानी 1987 में पाकिस्तान के साथ,  1996 में पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ और 2011 में श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ इसकी मेजबानी की थी। 

Daily Current Affairs | Current Affairs 2019 | 22 July 2019 Current Affairs | Current Affairs in Hindi

Daily Current Affairs | Current Affairs 2019 | 22 July 2019 Current Affairs | Current Affairs in Hindi 1. सड़क परिवहन एवं रा...