Tuesday, July 16, 2019

Chandrayaan-2 in hindi | All About Chandrayaan-2 | Why Chandrayaan-2 fail

Chandrayaan-2 in Hindi| All About Chandrayaan-2| Why Chandrayaan-2 Fail

Chandrayaan-2 in Hindi | All About Chandrayaan-2 | Why Chandrayaan-2 Fail



चंद्रयान-2 भारत का दूसरा मून मिशन है, इससे पहले भारत ने 2008 में चंद्रयान-1 मिशन भेजा था। यह पूरा मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा संचालित किया गया है। चंद्रयान-2 को जीएसएलवी एमके तीन के द्वारा किया जाना था, लेकिन जीएसएलवी एमके तीन के लॉन्च सिस्टम में 56.24 मिनट पहले कुछ तकनीकी खामी होने के कारण इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। अब इसे कुछ दिनों बाद लॉन्च किया जायेगा। यह कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी इसरो जल्द ही देगा।


दुनिया मानेगा भारत का लोहा

चंद्रयान-2 की सफलता के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन जायेगा जिसने चाँद पर कदम रखा है। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन सफलतापूर्वक चाँद पर कदम रख चुके है। इजराइल ने भी इसी वर्ष अप्रैल में चाँद पर जाने का प्रयास किया था लेकिन वह असफल रहा।


चंद्रयान-2 के बारे में 

 चंद्रयान-2 में एक चंद्र ऑर्बिटर, एक लैंडर एवं एक रोवर शामिल है। ऑर्बिटर ऊँचाई से चन्द्रमा की परिक्रमा करेगा। लैंडर जिसका नाम विक्रम रखा है, वह चन्द्रमा की सतह पर रोवर के साथ उतरेगा। रोवर जिसका नाम प्रज्ञान रखा है और इसका वजन लगभग 27 किलो है। यह सौर ऊर्जा द्वारा संचालित होगा। यह चन्द्रमा की सतह पर पहियों के सहारे चलेगा और करीब 10 दिन रह कर मिट्टी और चट्टानों के नमूने एकत्र करेगा उनका रासायनिक विश्लेषण करेगा और डाटा को ऊपर ऑर्बिटर के पास भेज देगा जहां से इसे पृथ्वी के स्टेशन पर भेज दिया जायेगा। चंद्रयान-2 की लगत लगभग 960 करोड़ रुपए है। चंद्रयान-2 का मुख्य उद्देश्य चन्द्रमा पर पानी की खोज करना है।


भारत बनेगा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश  

चंद्रयान-2 चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। दुनिया का कोई भी देश अभी तक चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं उतरा है।


अब देखना होगा की इसरो चंद्रयान-2 को दोबारा कब लॉन्च करता है।

No comments:

Post a Comment

Daily Current Affairs | Current Affairs 2019 | 22 July 2019 Current Affairs | Current Affairs in Hindi

Daily Current Affairs | Current Affairs 2019 | 22 July 2019 Current Affairs | Current Affairs in Hindi 1. सड़क परिवहन एवं रा...